आगरालीक्स…आगरा में भी दो हजार के नोट से ज्वैलर्स की मनी दिवाली। करोड़ों रुपये की हो चुकी है खरीदारी। सोने-चांदी के भाव गिरे, जानिये आज के रेट..
दो हजार के नोट से गोल्ड खऱीदने की होड़

रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार रुपये के नोट को चार महीने में चलन से बाहर करने के आदेश के बाद से करोड़ों रुपये की संख्या में दो हजार का नोट रखने वाले लोगों द्वारा इन नोटों को खपाने के लिए सोने की खरीदारी की गई। ज्वैलर्स ने भी दो हजार के नोट के बदले दस ग्राम सोने पर दो से तीन हजार रुपये ज्यादा लिए हैं। एक ज्वैलर
बैंकों में आज से बदले जा रहे दो हजार के नोट

हालांकि आज से बैंकों में दो हजार के नोटों को बदलने और जमा करने की सुविधा भी शुरू हो गई है, जिसके लिए कोई पूछताछ नहीं की जा रही है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट
सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में भी गिरावट का रुख रहा। सोना आज 60 हजार रुपये से नीचे आ गया। दोपहर को 999 प्रतिशत शुद्धता के दस ग्राम सोने के भाव 59,813 रुपये पर थे, जिसमे कल की अपेक्षा 441 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि चांदी 71,671रुपये प्रति किलो पर आ गई है, जिसमें 1102 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार में भी रहा नरमी का रुख
वायदा बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख रहा। दस ग्राम सोना 59,798 रुपये पर चल रहा था, जबकि चांदी 71632 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।