आगरालीक्स…आगरा की ऐश्वर्या दुबे ने यूपीएससी में मारी बाजी, यूपीपीएससी में आई थी नौवीं रैंक।
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2022 का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। 933 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, इसमें आगरा की ऐश्वर्या दुबे की 300 वीं रैंक आई है।

सिविल सर्विसेज में जाना था लक्ष्य, यूपीपीएससी में 9 वीं रैंक
ऐश्वर्या दुबे का लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना था, उनकी अप्रैल में घोषित हुए यूपीपीएससी में नौवी रैंक आई थी। ऐश्वर्या दुबे को यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता मिली है।
ऐश्वर्या ने बताया कैसे मिली सफलता
हरेंद्र दुबे और रचना दुबे की बेटी ऐश्वर्या दुबे ने बताया कि वह आठ घंटे पढ़ाई करती थी, एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की। यूपीएससी को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की थी, तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी क्योंकि सोशल मीडिया से समय बर्बाद होता है। टाइम मैनेजमेंट और कोर्स को ध्यान में रखते हुए तैयारी की। उन्होंने बताया कि वे सिविल सविर्सेज में जाना चाहती थी।