Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: 3.42 crore tourists visited Taj Mahal in 7 years, but the number of visitors to Agra Fort, Fatehpur Sikri, Akbar Tomb is very less…#agranws
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 3.42 crore tourists visited Taj Mahal in 7 years, but the number of visitors to Agra Fort, Fatehpur Sikri, Akbar Tomb is very less…#agranws

394

आगरालीक्स…पर्यटक ताजमहल देखने तो आ रहे हैं लेकिन आगरा​ किला, सीकरी, सिकंदरा नहीं, वो देखने नहीं जाते या हम दिखा नहीं पाते…सात साल के आंकड़े देखेंगे तो चौंक जाएंगे. इसकी वजह भी जानें

आगरा में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। इतिहास भी रोचक और शानदार है, अब स्मार्ट सिटी का काम भी तेजी से चल रहा है। जल्द मेट्रो शुरू हो जाएगी। मगर पर्यटकों की संख्या बहुत कम है। क्या ऐसा कुछ है कि हम उन्हें लुभा नहीं पा रहे या ताजमहल के अलावा किसी स्मारक में उनकी रूचि नहीं है। यह सवाल आरटीआई के तहत एएसआई से मांगी गई एक सूचना का जवाब आने के बाद खड़ा हो गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन के केसी जैन द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना मांगी गई थी।

इसके माध्यम से पता लगा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बीच इन सात वर्षों में 3.42 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल आए। जबकि उसके नजदीक ही आगरा किला में इससे आधे भी पर्यटक नहीं पहुंचे। आगरा किला देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 1.58 करोड़ रही। विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी में ताजमहल की अपेक्षा 12.5 प्रतिशत यानि 42.90 लाख लोग ही पहुंचे। इधर अकबर के मकबरे में 22.33 लाख, मेहताब बाग में 14.33 लाख, एत्मादुद्दौला में 12.78 लाख, रामबाग में 4.35 लाख और मरियम के मकबरे में कुल 2.37 लाख पर्यटक ही पहुंचे। आगरा में इन आठों ही स्मारकों पर एएसआई टिकट लगाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन के मुताबिक इन आंकड़ों से यह भी स्पष्ट होता है कि केंद्रीय एवं राज्य पर्यटन विभाग ताजमहल के अतिरिक्त अन्य स्मारकों तक पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर सके और उनकी नीतियां अधूरी हैं। फतेहपुर सीकरी, एत्मादुद्दौला, सिकंदरा मकबरा को देखकर पर्यटक प्रभावित हुए बिना नहीं रहता है फिर भी उन्हें देश-विदेश के पर्यटकों को नहीं दिखा सके। इसे लेकर श्री जैन द्वारा एक पत्र केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी को भी भेजा है, जिसमें एडीएफ की ओर से पर्यटकों को अन्य स्मारकों का भ्रमण कराने के लिए कुछ सुझाव भी दिए गए हैं।

ये हैं सुझाव

  • ताजमहल के अलावा भी स्मारकों के ऐतिहासिक महत्व, वास्तुशिल्प और सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डालते हुए एक व्यापक जागरूकता अभियान लागू किया जाए।
  • इन कम ज्ञात आकर्षणों को बढ़ावा देने के लिए टेलीवीजन, प्रिंट और सोशल मीडिया सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफाॅर्म का उपयोग किया जाए।
  • आगरा में कई स्मारकों को शामिल करने वाले टूर पैकेज और यात्रा कार्यक्रम बनाने के लिए ट्रैवल एजेंसियों, टूर आॅपरेटरों और आॅनलाइन टैªवल प्लेटफाॅर्म को प्रोत्साहित करें। इन पैकेजों को शहर की विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए एक पूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए।
  • आगरा में सभी प्रमुख स्मारकों को अवर करने वाली हाॅप आॅन और हाॅप आॅफ बस सेवाओं को शुरू करके शहर के भीतर कनेक्टिविटी में सुधार करें। यह पर्यटकों के लिए आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।
  • प्रत्येक स्मारक पर सूचना केंद्र स्थापित करें और जानकार स्थानीय गाइड तैनात करें ताकि आगंतुकों को इन आकर्षणों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके।
  • एएसआई, आगरा विकास प्राधिकरण, केंद्र और राज्य के पर्यटन विभागों, स्थानीय समुदायों और निजी हितधारकों के बीच कम प्रसिद्ध स्मारकों पर बुनियादी ढांचे, साइनेज और सुविधाओं को विकसित करने और बनाए रखने के लिए सहयोग प्रोत्साहित करें।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!