आगरालीक्स…मथुरा में बड़ा कार एक्सीडेंट. चार की मौत.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर एक इको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि काफी दूर तक उसकी आवाज हुई. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे आगरा रेफर किया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जा रहे थे मथुरा
बतया जाता है कि बलदेव से कुछ लोग इको कार में सवार होकर मथुरा के लिए जा रहे थे. उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना था. लेकिन रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार में दबे लोगों को बाहर निकाला. सूचना परपुलिस भी आ गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में अचल, आकाश निवासी गांव आगई थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी को मृत घोषित कर दिया.
हादसे में घायल सैंकी निवासी गांव आंगई को हायर सेंटर भेजा गया. सूचना पर परिजन पहुंच गए और कोहराम मच गया.