आगरालीक्स…आगरा से बद्रीनाथ गए लोग पिछले 4 घंटे से जोशीमठ में जाम में फंसे हुए हैं. मौसम भी खराब है. देखें फोटो और वीडियो
आगरा से बद्रीनाथ गए कई लोग जाम में बुरी तरह से फंसे हुए हैं. आगरालीक्स को दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ से करीब 40 किमी पहले जोशीमठ में भयंकर जाम लगा हुआ है और वे यहां पर पिछले 4 घंटे से फंसे हुए हैं. इसके अलावा यहां का मौसम भी खराब बताया गया है. यहां से बद्रीनाथ धाम 40 किमी दूर है लेकिन मौसम ने रास्ता काफी मुश्किल बना दिया है. बद्रीनाथ धाम में पहुंचने से पहले ही उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.