आगरालीक्स…… आगरा को झटका, जी 20 अगस्त बैठक आगरा की जगह वाराणसी में, जी 20 की पहली बैठक में चमक गया था आगरा, होटल फुल और रोजगार.

जी 20 की पहली बैठक फरवरी में आगरा में हुई थी, यह बैठक महिला सशक्तीकरण पर हुई थी। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से ताजगंज तक सौंदर्यीकरण किया गया था। इसके बाद दूसरी जी 20 की संस्कृति मंत्री समूह बैठक और वर्किंग ग्रुप की बैठक अगस्त में आगरा में होनी थी, इसके लिए काम भी शुरू कर कर दिया गया था।
आगरा की जगह अब वाराणसी में होगी बैठक
मगर, अब यह बैठक आगरा की जगह वाराणसी में होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो बैठक आगरा में 24 से 26 अगस्त तक होनी थी वह अब वाराणसी में 24 से 26अगस्त तक होगी। वाराणसी में बैठक इसलिए भी प्रस्तावित की गई है कि बैठक में कई देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे, इन्हें देश की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए वाराणसी में बैठक रखी गई है।
होटल और कमरों की बुकिंग कराई जा रही निरस्त
आगरा में अगस्त में प्रस्तावित बैठक को लेकर होटल और कमरों की बुकिंग कराई गई थी। अब इसे निरस्त कराया जा रहा है।
जी 20 की वेबसाइट पर अगस्त की बैठक कलेंडर
2 से चार अगस्त गांधी नगर में महिला सशक्तीकरण पर बैठक
नौ से 12 अगस्त कोलकाता में एंटी करप्शन विषय पर बैठक
18 से 19 अगस्त गांधी नगर में स्वास्थ्य समूहों की बैठक
24 से 26 अगस्त तक वाराणसी में वर्किंग ग्रुप की बैठक