आगरालीक्स …आगरा में कामायनी के सामने यू टर्न बनेगा, अभी गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चौराहे तक कोई कट नहीं है। हजारों लोग परेशान, लगता है जाम।

आगरा दिल्ली हाईवे पर कामायनी के सामने कट था, इसे बंद कर दिया गया। अब गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चौराहे तक कोई कट नहीं है। इससे गुरु द्वारा गुरु का ताल पर जाम लगता है। वहीं, गुरु द्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा तक दूसरी साइट में जितनी भी कॉलोनी हैं वहां रहने वाले लोगों को गुरु द्वारा गुरु के ताल से गलत दिशा में होते हुए जाना पड़ता है। इसके लिए दूसरा रास्ता सिकंदरा चौराहे तक जा कर यूटर्न लेना है।
अंडरपास न बनने तक बनेगा यू टर्न
इसे लेकर यातायात पुलिस और नेशनल चैंबर के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। यह प्रस्ताव रखा गया है कि कामायनी के सामने जब तक अंडरपास नहीं बनता है तब तक यू टर्न बनाया जाएगा। इससे गुरु द्वारा गुरु के ताल पर के पास जाम नहीं लगेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद का कहना है कि कामायनी के सामने यू टर्न बनाने के एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।