आगरालीक्स …..आगरा में एक युवक लापता, परिजनों ने मंगेतर को किया फोन

आगरा की शहजादी मंडी निवासी राम कुमार वर्मा का कहना है कि उनका बेटा 26 वर्षीय आकाश तीन जून को सुबह 10 बजे घर से गया था, शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आकाश के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल स्विच आफ था। रात भर परिजन आकाश की तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।
शादी हो चुकी है तय
परिजनों का कहना है कि आकाश की शादी तय हो चुकी है, उन्हें लगा कि आकाश के बारे में मंगेतर को पता हो सकता है उसे फोन किया तो सही जवाब नहीं दिया। कहा कि आकाश से काफी दिनों से बात नहीं हो रही है। थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
इन नंबर पर दे सकते हैं जानकारी 7839776573, 7467002557