आगरालीक्स ….आगरा में यमुना में हाथी घाट में नहाने गए चार दोस्तों के शव मिले, तीन के शव ताजमहल के पास दशहरा घाट पर यमुना में मिले।

सदर के नौलक्खा निवासी ऋतिक, विष्णु, सोनू, सचिन, तुषार, विशाल और पवन अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से वे हाथी घाट स्थित बुलाकी मंदर पर पहुंच गए। ऋतिक, विष्णु, सोनू, सचिन, तुषार रेलवे पुल के नीचे नहाने लगे। जहां ये चारों नहा रहे थे वहां 10 से 15 फीट पानी था, चारों यमुना में डूब गए। काफी देर तक चारों दोस्तों के न आने पर विशाल और पवन ने तलाश शुरू की, पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी लेकिन चारों का कोई पता नहीं चला।
18 घंटे बाद मिले चारों दोस्तों के शव
गोताखोर और पीएसी के जवान तलाश में जुटे हुए थे, ताजमहल के पास दहशरा घाट में तुषार का शव मिला। इसके बाद सोनू और सचिन के शव भी दशहरा घाट पर मिल गए। जबकि ऋतिक का शव हाथी घाट पर मिला है। चारों दोस्तों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।