आगरालीक्स ….आगरा में सोशल मीडिया पर पिस्टल चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ, पिस्टल चलाने वाले को मेयर का देवर बताया गया। पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, पिस्टल भी बरामद कर ली है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, 18 सेकेंड के वीडियो में एक युवक पिस्टल चलाते हुए दिखाई दे रहा था, पीछे लग्जरी गाड़ी और उसके पीछे बस खड़ी हुई थी। वीडियो पर महेश पाल लिखा हुआ था, कुछ देर बाद ही वीडियो को मेयर के देवर का बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने लगी।
पिस्टल चालने पर किया अरेस्ट, आम्स एक्ट में कार्रवाई
वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई, कुछ ही देर में पुलिस ने महेश पाल को अरेस्ट कर लिया, उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली। पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह का मीडिया से कहना है कि आम्र्स एक्ट में कार्रवाई करने के साथ ही पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मेयर बोली, 20 साल से कोई संबंध नहीं
इस मामले में मेयर हेमलता दिवाकर का मीडिया से कहना है कि उनका 20 साल से कोई संबंध नहीं है, इस तरह पिस्टल चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।