आगरालीक्स …..आगरा के डीईआई के इंजीनियरिंग संस्थान की रैकिंग नीचे गिरी, पिछले साल से 39 स्थान नीचे पहुंचा।

नेशनल इंस्टीटयूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क द्वारा यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैकिंग जारी की है। इसमें डीईआई के इंजीनियरिंग संस्थान की रैकिंग 159 आई है। 2020 से डीईआई के इंजीनियरिंग संस्थान की रैकिंग लगातार नीचे गिर रही है।
डीईआई की रैकिंग भी गिरी
डीईआई की 2019 में 77 वीं रैकिंग थी, ये 2020 में 82 पहुंच गई, 2021 में 94 रैकिंग रही , 2022 में डीआईआई टाप 100 यूनिवर्सिटी में जगह नहीं बना सका, इस बार भी संस्थान टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल नहीं है।
डीईआई इंजीनियरिंग संस्थान की रैंकिंग
2020 102 वां स्थान
2021 126 वां स्थान
2022 120 वां स्थान
2023 159 वां स्थान