आगरालीक्स आगरा में थार से स्टंट करने पर आठ हजार का चालान, थार सीज, एक अन्य कार से स्टंट करने पर 14500 रुपये का चालान।
आगरा में सोशल मीडिया पर कार और बाइक के साथ स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर कार की खिड़की पर लटकने का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की, किरावली का मामला है इस मामले में पुलिस ने 14500 रुपये का चालान किया है।
थार को किया सीज
वहीं, महर्षिपुरम क्षेत्र में थार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, आरोप है कि स्टंट के दौरान एक साइकिल में भी टक्कर मार दी। सिकंदरा पुलिस ने थार का आठ हजार रुपये का चालान किया है साथ ही थार को सीज कर दिया है।