Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Agra News: This time there are 8 Mondays in Sawan. Amazing coincidence happening for the worship of Bholenath…#agranews
अध्यात्मआगरा

Agra News: This time there are 8 Mondays in Sawan. Amazing coincidence happening for the worship of Bholenath…#agranews

241

आगरालीक्स…सावन में इस बार हैं 8 सोमवार. भोलेनाथ की उपासना के लिए अद्भुत हो रहा संयोग. जानिए क्या है कारण और किस—किस तारीख को पड़ रहे सभी सोमवार…

सावन माह भोलेनाथ का माह कहा जाता है. घर—घर, मंदिर—मंदिर भगवान शिव की आराधना की जाती है. सावन माह में भी सावन के सोमवारों का सबसे अधिक महत्व होता है. इस पूरे माह में शिव जी की विधि विधान से पूजा की जाती हे. लेकिन इस बार सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकिम इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वला है. ऐसा अद्भुत योग करीब 19 साल बाद बन रहा है.

हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है. ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे. वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है. यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिल रहे हैं.

जानिए कब से शुरू हो रहा सावन
इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 31 अगस्त तक चलेगा. यानी इस बार भक्तों को शिव की उपासना के लिए करीब 59 दिन मिलने वाले हैं. दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है. चंद्र मास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का. दोनों में करीब 11 दिन का अंता आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है. ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है.

सावन के सोमवार
पहला सोमवार 10 जुलाई
दूसरा सोमवार 17 जुलाई
तीसरा सोमवार 24 जुलाई
चौथा सोमवार 31 जुलाई
पांचवां सोमवार 7 अगस्त
छठवां सोमवार 14 अगस्त
सातवां सोमवार 21 अगस्त
आठवां सोमवार 28 अगस्त

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 4 September 2026

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर इन राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!