आगरालीक्स…आगरा में मौसम का अजब खेल. कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश. बिजलीघर पर धूप तो यमुना किनारा बारिश. (देखें वीडियो)
आगरा में मौसम का अजब नजारा देखने को मिल रहा है. कहीं धूप निकल रही है तो कहीं बारिश हो रही है. जहां धूप निकल रही है उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक दो किलोमीटर आगे बारिश भी हुई है और जहां बारिश हो रही है वहां के लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि थोड़ी दूर पर चटकीली धूप निकल रही है. आज शुक्रवार के मौसम का अलग ही हिसाब किताब देखने को मिला.

मौसम विभाग ने वैसे 8 जून से 10 जून तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया हुआ है. आगरा में सुबह से ही चटकीली धूप निकली. लेकिन कहीं कहीं आसमान में काले बादल छो गए और बूंदाबांदी होने लगी. लेकिन तापमान पूरा गर्मी वाला ही रहा.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवर केा आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा है.