Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Crime News: Husband shot dead his wife, offered 20 lakhs to hide the secret
टॉप न्यूज़

Crime News: Husband shot dead his wife, offered 20 lakhs to hide the secret

183

आगरालीक्स…सिरफिरे पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या. खून से सने कपड़ों को दफनाया. अपने आप को बचाने के लिए किया ये काम

आगरा से सटे भरतपुर में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां ​आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने क्रोध में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए पत्नी के खून से लथपथ कपड़ों को घर के पास ही जमीन में दफना दिया. उसने अपने आप को बचाने के लिए सारे काम किए, लेकिन पुलिस को पता चल गया. शव को पोस्टमार्टम कराया गया है. पति सहित अन्य परिवार वाले फरार हैं. दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

गांव ईखरका ​में वहीद पुत्र अयूब का अपनी पत्नी शहनाज से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई. नाराज पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर थाना पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. यहां शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी की जा रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननदइ सहित अन्य परिजनों पर दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है.

ऐसे लगा पता
देर रात हुई इस घटना में चलील गोली की आवाज लोगों ने सुनती तो वो मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने गोली चलने से मना कर दिया और कहा कि कहीं और चली होग. इसके बाद पति ने परिजनों की मदद से पत्नी की लाश को पानी से नहलाकर खून के निशान साफ कर दिए आपैर पत्नी के कपड़ों और अन्य सामान को घर के पास ही स्थित जमीन में गडढा खोदा और उसमें छुपा दिए.

लेकिन लोगों को शक हो गया था जिसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने गांव वालों व मृतका के घरवालों को इस घटना के बारे में किसी से न कहने के लिए कहा. इसके लिए पूरी रात पंचायत चलती रही. विवाहिता के पति ने राजीनामा के लिए 20 लाख रुपये का आफर भी दिया लेकिन मायकेवालों ने इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

error: Content is protected !!