आगरालीक्स …आगरा में पढ़ाई कर रहे छात्र सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, इससे उन्हें नौकरी मिलने पर सुविधा मिलेगी।

विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र की उप प्रमुख सुगंधा जैन ने कहा कि शासन की इच्छा शिक्षा संस्थानों के उत्तीर्ण व अध्ययनरत अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने की है आपने बताया कि शासन का स्पष्ट आदेश है कि सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें इससे उन्हें भविष्य में न केवल रोजगार के अवसर की सूचना प्राप्त होगी बल्कि रोजगार मेलों में प्रतिभागिता के भी अवसर प्राप्त होंगे। शशांक शेखर ने पर्यटन एवं होटल प्रबंधन में अपार संभावनाओं पर बल देकर कहा की कोविड-19 के बाद यदि किसी उद्योग ने अनंत ऊंचाइयों को छुआ है तो वह निश्चित रूप से सर्विस इंडस्ट्री है अर्थात यात्रा, पर्यटन, होटल, नागरिक उड्डयन आदि क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं आपने बताया कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आगरा विश्वविद्यालय में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन से संबंधित सभी स्तरों के पाठ्यक्रम मौजूद है तथा वहां पर विभिन्न पर्यटन एवं होटल प्रबंधन से जुड़ी इंटरप्राइजेज का जॉब के लिए अनवरत संपर्क बना रहता है वास्तविकता यह है कि संस्थान के विद्यार्थियों को अंतिम सत्र की परीक्षाओं से पूर्व ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो जाते हैंटीसीएस कंपनी से विषय विशेषज्ञ के रूप में पधारे पीयूष तिवारी ने तकनीकी शिक्षा विज्ञान पर विशेष बल दिया आपने बताया कि तकनीक के क्षेत्र में न केवल रोजगार की अनंत संभावनाएं हैं बल्कि यह रोजगार के सृजन में अति आवश्यक कड़ी है वर्तमान समय केवल रोजगार ढूंढने का नहीं बल्कि रोज नए नए रोजगारों को इनोवेशंस द्वारा सृजित करने का है.
कार्यशाला के आयोजन में आगरा कॉलेज आगरा के डॉ आर के शर्मा व प्राचार्य महोदय का विशेष योगदान रहा उपरोक्त कार्यशाला का समापन विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को तार्किक ढंग से हल करने के साथ संपन्न हुआ।