आगरालीक्स ……आगरा में लगातार बदल रहे मौसम से वायरल संक्रमण कम नहीं हो रहा है, बच्चों को तेज बुखार और उल्टी की समस्या हो रही है, पेट की बीमारी बढ़ गई हैं।

आगरा में हर दो से तीन दिन में मौसम बदल रहा है। तेज धूप निकलने के बाद बारिश हो रही है। मौसम में हो रहे इस तरह के बदलाव से वायरल संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। इससे सबसे ज्यादा बच्चे पीड़ित हैं, बच्चों को बुखार आ रहा है।
गर्मी में उल्टी दस्त की बढ़ी समस्या
वहीं, गर्मी में उल्टी दस्त की समस्या बढ़ गई है। लोग परेशान हैं, धूप में ज्यादा देर तक रहने से उल्टी दस्त हो रहे हैं। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इससे बचने के लिए नीबू पानी और शिकंजी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।