आगरालीक्स…भगवान सूर्य कर रहे हैं 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश. इन चार राशियों के लिए भाग्यशाली और धनवान बनने के योग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. ग्रहों के राजा सूर्य भगवान भी 15 जून को बुध ग्रह की राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में सूर्य पूरे एक माह विराजमाग रहेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से चार राशियां ऐसी हैं जिनके जीवन में शुभ फल पड़ सकता है. बिजनेस में अपार सफलता मिलने के साथ—साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

मेष राशि— इस राशि में सूर्य पांचवें भाव के स्वामी हैं. इसके साथ ही सूर्य इस राशि में तीसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं. इस भाव को यात्रा का भाव माना जाता है. ऐसे में विभिन्न यात्राएं करन का मौका मिल सकता है. इसके साथ ही कानून का पूरा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार हो सकता है. परिवार के साथ् समय अच्छा बीतेगा.
सिंह राशि— इस राशि में सूर्य एकादश भाव में प्रवेश करेंगे. इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ् मिल सकता है. हर क्षेत्र में सफलता मिलना शुरू हो जाएगा. इस के साथ् ही धन लाभ के प्रबलयोग बन रहे हैं. परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे और समाज में मान सम्मान मिलेगा. छात्रों को सफलता मिल सकती है.
कन्या राशि — इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है. व्यवसाय की बात करें तो अच्छी उन्नति मिल सकती है. आफिस के काम के कारण विदेश जाने का मौका मिल सकता है. पदोन्नति होने से कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं.
मकर — इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा. इसके साथ ही पूराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. नौकरी में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरीत है. विदेश जाने का सौभाग्य हो सकता है.