आगरालीक्स…आगरा में इस रूट पर भी सिटी बस चलाने की मांग. काफी बड़ी आबादी और बाजार होने के बाद भी सिटी बस यहां नहीं चल रही हैं. व्यापारियों ने की मांग
श्री खाटू श्याम व्यापारी सेवा समिति उत्तर प्रदेश के जमुनापार के व्यापारियों ने मांग उठाते हुए इलेक्ट्रिक बसों की मांग प्रशासन तक पहुंचाई है। व्यापारियों का कहना है कि विगत 25 वर्ष पूर्व शाहदरा, पीरा खार, नुनिहाई मार्ग पर सिटी बस चला करती थी परंतु वह बाद में बंद हो गईं. आज की वर्तमान स्थिति में आबादी काफी बड़ी है और बाजार भी विकसित हुआ है. व्यापार की दृष्टि और आबादी की दृष्टि से बसों का संचालन इस रूट पर होना जरूरी है.

इस संबंध में जिले के संबंधित अधिकारियों तक श्री खाटू श्याम व्यापारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मांग उठाई है। परंतु अभी तक बस का संचालन इस रूट पर ना होने की वजह से व्यापारी में रोष है और प्रदेश नेतृत्व के अधिकारियों तक मांग को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। मुख्य रूप से रज्जाक मोहम्मद, विनोद कुमार मोहनियां, मनीष पोरवाल, प्रमोद कुमार, राजीव पोरवाल, धर्मेंद्र त्यागी, महमूद भाई, आजाद भाई, संतोष अग्रवाल, जीतू, अरविंद कुमार संतोष पोरवाल, विजेंद्र गुप्ता इत्यादि व्यापारी उपस्थित रहे.