आगरालीक्स…आगरा में गुरुद्वारा से सिकंदरा के बीच हजारों गाड़ियां रॉन्ग साइड चलती हैं. कई कॉलोनी के हजारों लोग परेशान हैं. अब इनक समस्य का होगा ये समाधान.
आगरा दिल्ली हाईवे पर कामायनी के सामने कट था, इसे बंद कर दिया गया. अब गुरु द्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चौराहे तक कोई कट नहीं है. इससे गुरु द्वारा गुरु का ताल पर जाम लगता है. वहीं, गुरु द्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा तक दूसरी साइट में जितनी भी कॉलोनी हैं वहां रहने वाले लोगों को गुरु द्वारा गुरु के ताल से गलत दिशा में होते हुए जाना पड़ता है. इसके लिए दूसरा रास्ता सिकंदरा चौराहे तक जा कर यूटर्न लेना है.

अंडरपास न बनने तक बनेगा यू टर्न
गुरुद्वारा एवं सिकंदरा पर बढ़ रहे यातायात दबाव को लेकर यातायात पुलिस व एनएचएआई अधिकारियों के द्वारा नेशनल चैंबर के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया. यहां पर कामायनी पर के लिए भौतिक निरीक्षण कर यू टर्न बनाने की व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही अरतौनी पर भी यू टर्न बनाने के लिए व्यवस्थाएं देखी गईं.