आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी के घर से दिनदहाड़े चोरी, घर पर भी कारोबारी की पत्नी, बुजुर्ग मां।

आगरा के शिवाजी नगर शाहगंज निवासी मुन्नालाल का शू मैटेरियल का काम है। शनिवार को एक बेटा उनके साथ दुकान पर गया था तो बड़ा बेटा अपनी पत्नी को लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। घर पर उनकी पत्नी रानी, बुजुर्ग मां और साढ़ू की बेटी पूजा थी। कारोबारी का कहना है कि इसी दौरान घर में चोर आ गए, किसी को पता नहीं चला। तिजोरी में रखे 14 लाख कैश और 400 ग्राम सोने की चोरी कर चले गए।
अलमारी खुली होने पर चला पता
घर की अलमारी खुली होने पर परिजनों ने कारोबारी को सूचना दी, कुछ ही देर में उनका बड़ा बेटा घर पर पहुंच गया, तिजोरी में रखा कैश और ज्वैलरी गायब थी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।