Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra’s Businessman wife Anjali Murder Case, Police arrest Boyfriend Prakhar Gupta & His friend
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Businessman wife Anjali Murder Case, Police arrest Boyfriend Prakhar Gupta & His friend

178

आगरालीक्स …( 11th June 2023 ) .आगरा के अंजलि हत्याकांड में प्रतिष्ठित स्कूल की 11 वीं की छात्रा का ब्वायफ्रेंड प्रखर और उसका साथी पुलिस ने पकड़ा, कारोबारी की बेटी बोली हर छात्रा का ब्वायफ्रेंड, वेबसीरिज देख की छात्रा की मां की हत्या।

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा कॉलोनी निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या का मुख्य आरोपी खुद को डीयू का छात्र बताने वाला प्रखर गुप्ता और उसका साथी गंजडुडवारा निवासी शीलू को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
वेब सीरिज देख बनाया प्लान, दृश्यम मूवी की तर्ज पर पुलिस को उलझाया
पुलिस ने कारोबारी की बेटी से बात करने के बाद प्रखर को पकड़ लिया, जब प्रखर से पूछताछ की गई तो उसने दृश्यम मूवी की तरह पुलिस को उलझा दिया, कहा कि उसने हत्या की है इसका क्या सुबूत है। उसके फिंगर प्रिंट चेक कर लो, मोबाइल की लॉकेशन देख लो। पुलिस ने उसकी मां और छोटे भाई को बुलाया, कहा कि इन्हें भी जेल जाना पड़ेगा, यहां से कहानी में मोड आ गया, पूछताछ में प्रखर ने बताया कि वह वेब सीरीज देखता है वहीं से प्लान बनाया।
पूछताछ में सामने आएगा कैसे की हत्या
उदित बजाज की बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11 वीं की छात्रा है, छह महीने पहले प्रखर की उससे दोस्ती हुई, इसके बाद वह उसके घर भी आया और छात्रा को तैयार कर लिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। शादी के लिए उसकी मां अंजलि को तैयार करने के लिए बुधवार को छात्रा का वाटसएप नंबर अपने मोबाइल पर लेने के बाद मैसेज किया, उसकी मां को वनखंडी मंदिर सिकंदरा बुलाया। अंजलि मैसेज को अपनी बेटी का समझ कर उदित के साथ वनखंडी मंदिर पहुंचे, तभी उदित के पास मैसेज आया कि गुरु द्वारा गुरु के ताल पर आ जाएं, वह कार से गुरु द्वारा गुरु के ताल पर पहुंचे, बेटी को फोन किया कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है इससे उनकी बेटी घबराकर घर पहुंच गई, उसने उदित को फोन कर कहा कि वह घर आ गई है, इस पर उदित वनखंडी मंदिर अंजलि को लेने पहुंचा लेकिन अंजलि वहां नहीं थी। पुलिस पूछताछ में सामने आएगा कि उदित ने अपने साथी शीलू के साथ मिलकर कैसे हत्या की।
कारोबारी की बेटी बोली, उम्र से बढ़े को बनाते हैं ब्वायफ्रेंड
पुलिस ने पूरा मामला खोलने के लिए कारोबारी की बेटी से खुलकर बात की, महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत में कारोबारी की बेटी ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाली अधिकांश छात्राओं के ब्वायफ्रेंड है, ब्वायफ्रेंड बनाना कॉमन है। अधिकांश केस में ब्वायफ्रेंड साथ पढ़ने वाले छात्रों की जगह बाहरी युवक होते हैं जो उम्र में अधिक और मैच्योर होने के साथ ही हेंडसम लगें। जब एक छात्रा का ब्चायफ्रेंड बन जाता है तो उसके युवक के दोस्त छात्रा की फ्रेंड से बात करना शुरू कर देते हैं, इस तरह ब्वायफ्रेड बनते जाते हैं। ब्वायफ्रेंड से जिम जाने, टयूशन पढ़ने, साथी छात्रा से मिलने के बहाने आसानी से मिल लेते हैं। प्रखर भी उसके घर पर आया था जब उसके माता पिता नहीं थे पहली बार वह उसकी स्कूल में साथ पढ़ने वाली छात्रा के साथ आया था इसके बाद अकेले भी उसके घर पर आया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!