आगरालीक्स …..आगरा के शातिर चोर, डिलीवरी ब्वाय से लूटा नया आईफोन, दो अरेस्ट।

आगरा के सिकंदरा के रहने वाले वाले रामबहादुर और गोपाल ने आईफोन लूटने की साजिश रची, फर्जी सिम से कंपनी में आईफोन बुक किया। अपना पता अपनी ननिहाल के पास सरेंधा, कागरौल बताया। नौ जून को उनके पास डिलीवरी ब्वाय का फोन आया कि आईफोन आ गया है, डिलीवरी ब्वाय को आईफोन देने के लिए बुला लिया। गांव के एक युवक की बाइक मांग रामबहादुर और गोपाल आ गए, उन्होंने कागरौल में नहर पुल के पास डिलीवरी ब्वाय को रोक लिया।
आंख में मिर्च का पाउडर डालकर लूटा आईफोन
जैसे ही डिलीवरी ब्वाय मोबाइल के पैकेट को खोलने लगा, दोनों युवकों ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। डिलीवरी ब्वाय के हाथ से आईफोन छीन कर दोनों युवक भाग गए। डिलीवरी ब्वाय से लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दक्षिणी बाईपास पुल के पास से पकड़े युवक
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिलीवरी ब्वाय से लूट करने वाले दोनों युवकों को दक्षिणी बाईपास पुल के पास रूनकता से अरेस्ट कर लिया।