मथुरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती कार में लगी आग, ब्रेक लगाते तब तक आग की लपटें हो गई विकराल, कार मालिक ने कूद कर बचाई जान।

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात नोएडा से आगरा की तरफ दिल्ली निवासी पंकज त्यागी कार से जा रहे थे। मथुरा में सुरीर में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार से धुआं उठने के बाद आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गई। पंकज त्यागी ने ब्रेक लगाए और बीच रोड पर कार को खड़ी कर कूद गए।
कार जलकर हुई स्वाह
आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गई, आग बुझाने के लिए टीम पहुंचती लेकिन तब तक कार आग में जलकर स्वाह हो चुकी थी।