आगरालीक्स… आगरा के तीन सिनेमा हॉल में रिलीज होगी आदिपुरुष। एडवांस बुकिंग कल से। कई शहरों में तगड़ी एडवांस बुकिंग।
श्री, संजय और मेहर टॉकीज में होगी रिलीज

रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में रही फिल्म आदि पुरुष 16 जून को रिलीज होगी। आगरा में इसे तीन सिनेमा हॉल में एक साथ रिलीज किया जा रहा है। यह सिनेमा हॉल श्री टाकीज, मेहर टाकीज और संजय टॉकीज हैं।
कल से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
श्री टॉकीज के संचालक निमितअग्रवाल के मुताबिक आगरा मे आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग 13 जून से शुरू की जाएगी।