आगरालीक्स…गदर-एक प्रेमकथा अभी आगरा के तीन सिनेमा हालों में धूम मचा रही है। इस फिल्म का जित्ते जल्द ही गदर-2 में भी गदर मचाएगा। जित्ते अब फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आएगा…
पहले पार्ट को री-रिलीज़ किया गया है

गदर-एक प्रेमकथा आगरा के तीन सिनेमा हाल राजीव, चित्रा और पन्ना में सफलता के साथ चल रही है। बताया जा रहा है कि गदर पार्ट 2 में तारा और सकीना की कहानी जहां ख़त्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। इसलिए पहले पार्ट को री-रिलीज़ किया गया।
हैंडपंप हो या सनी के बेटे जित्ते का सीन आज भी यादगार
इस फ़िल्म के कुछ सीन आज भी याद किए जाते हैं, चाहे वो हैंडपम्प वाला सीन हो या फिर सनी के बेटे बने उत्कर्ष शर्मा उर्फ़ चरणजीत सिंह की एक्टिंग का।
11 अगस्त को रिलीज होगी गदर-2
उत्कर्ष इसके बाद 2018 की एक फ़िल्म में भी दिखाई दिए थे लेकिन इस फ़िल्म को ज़्यादा लोगों ने नहीं देखा लेकिन ग़दर 2 में उत्कर्ष के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका है। गदर-2 आगरा में 11अगस्त को रिलीज होने की संभावना है।