आगरालीक्स…आगरा में चलती 6 कारों पर स्टंट का वीडियो वायरल. दोस्त के जन्मदिन पर कार में कर रहे थे स्टंट. पुलिस ने नाबालिक सहित 5 को पहुंचाया थाने. वीडियो देखें

आगरा में चलती कार पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र का है. यहां मित्र के जन्मदिन पर युवकों ने कार दौड़ाई और चलती कार में स्टंट किए. शास्त्रीपुरम की इस रोड पर कार स्टंट का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जो कि पुलिस तक पहुंच गया. हरकत में आई पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर 6 कारों को पकड़ा है. नाबालिक सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है.