आगरालीक्स…आगरा में एक और व्यक्ति यमुना में डूबा. गोताखोर और स्टीमर के जरिए की जा रही तलाश
आगरा में यमुना में डूबने की घटनाएं पिछले दिनों में कई बार हो चुकी है. आज सोमवार को भी एक व्यक्ति यमुना में डूब गया. सूचना पर पहुंची पुलिस स्टीमर के जरिए और गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश यमुना में कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है.

बताया जाता है कि थाना एत्मादृदौला क्षेत्र के सीताराम घाट पर एक 58 वर्षीय व्यक्ति नहाने के लिए आए थे. नहाते समय उनका पैर फिसल गया जिसके बाद वह यमुना में डूब गए. आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमरों की मदद से यमुना में तलाश शुरू कर दी है. यमुना में डूबे व्यक्ति का नाम रविद्र सिंह चौहान पुत्र चरण सिंह निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी बताया गया है.