आगरालीक्स…आगरा की 40 सोसाइटी और कॉलोनीवासी एक साथ करेंगे योगा. विश्व योग दिवस पर योग के लिए चुना गया है आगरा का यह शानदार पार्क…
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से विश्व योग दिवस पर बड़ा आयोजन किया जा रहा है. आगरा की बहु अग्रणी संस्था ज़ोनल पार्क मित्र मंडल और सामाजिक सेवाओ में कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्था आगरा विकास मंच के द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जोनल पार्क में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम 17 से 21 जून के पोस्टर का विमोचन एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 40 सोसाइटी और कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि ताज नगरी फेस टू स्थित जोनल पार्क में 9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पांच दिवसीय इस कार्यक्रम का आज पोस्टर विमोचन किया गया है। योग शिविर का पांच दिवसीय कार्यक्रम 17 जून से 21 जून तक जोनल पार्क में आयोजित हो रहा है। योग जीवन की आवश्यकता है योग से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है आम जनमानस की योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह एक प्रयास है।
आगरा विकास प्राधिकरण के साथ जोनल पार्क मित्र मंडल और आगरा विकास मंच जैसी सामाजिक संस्थाएं इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियो में जुट गई हैं। 17 जून से कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएंगे जो 21 जून को योग शिविर के समापन तक जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 40 सोसाइटी भाग ले रहीं है। शहर वासी अधिक से अधिक इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

योग को समर्पित संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य और प्रवक्ता दिनेश अगरिया ने बताया कि आज के इस वातावरण में स्वास्थ को प्रतिदिन खतरा उत्पन्न हो रहा है वहीं योग ही जीवन को स्वस्थ बनाने का एक मात्र विकल्प है। आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से योग के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जोनल पार्क में पांच दिवसीय कार्यक्रम 17 जून से 21 जून तक आयोजित कराने की भूमिका बनाई गई है। जिसमें महिला एवं बच्चों के लिए आगरा विकास मंच के साथ संयुक्त रूप से इवेंट कराने की योजना बनाई गई है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि आगरा शहर में पहली बार हो रहे इस अनूठे कार्यक्रम में नृत्य के साथ योगा कराने के लिए जयपुर से गौरव भारद्वाज और सम्यक कुमार मीणा आगरा आ रहे हैं। श्री भारद्वाज और मीणा फिट इंडिया कार्यक्रम के सहभागी रहे हैं। कर्यक्रम में एक साथ हजारों लोग योगा करेंगे।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील जैन ने बताया कि जन जन की भागीदारी के लिए जोनल पार्क के आसपास की लगभग 40 कॉलोनियों और सोसाइटी के निवासी और आगरा शहर के लोग सुंदर व सुरम्य वातावरण में योग करेंगे। पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे और महिलाओ के संगठनों से बात कर ली गई है। आज कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन हुया है 17 जून को कार्यक्रम का उद्घाटन होगा।योग शिविर के अंतर्गत प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक योगा और 7:00 से 7:30 तक महिलाओं और बच्चों के लिए नृत्य के साथ योगा होगा। योग गुरु वी पी शुक्ला और योगाचार्य वीरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। दोनों कार्यक्रम योग गुरु और कोरियोग्राफर कराएंगे वह बताएंगे कि मित्र के साथ योगा कैसे करें ताकि महिलाएं एवं बच्चे विशेष रूप से जुड़ सकें।
कार्यक्रम समन्वयक भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख ने बताया कि जोनल पार्क में पिछले 2 वर्ष से निशुल्क और नियमित योग शिविर आयोजित हो रहा है। आगरा में जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा योग को रुचिकर बनाने का यह प्रयास बहुत सराहनीय है इस बार आगरा विकास मंच के इस संयुक्त प्रयास से लोग योग से जीवन पर्यंत जुड़कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा लेंगे। 17 जून को कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा होगा।
आगरा विकास प्राधिकरण के इंजीनियर और जोनल पार्क प्रभारी पूरन कुमार ने व्यवस्थाओं को समुचित उत्तम कराने और सहयोग का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम में आगरा विकास प्राधिकरण के आगरा के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील जैन योग गुरु वी पी शुक्ला , जोनल पार्क मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य दिनेश अगरिया ,सरंक्षक शिवकुमार , आई टी एवं मीडिया हेड राघवेंद्र शर्मा, सुशील जैन, संदेश जैन, राकेश जैन, शशिकांत पाराशर, डॉ अरुण जैन, महेंद्र जैन, डॉ विजय कत्याल, मुकेश महाजन, दीपक अग्रवाल, अनिल वर्मा एडवोकेट, सैयद इस्लाम, सुमन यादव, हरिओम सिंह चौहान, आगरा विकास प्राधिकरण से इंजीनियर पूरन कुमार और मीनाक्षी सिंह आदि उपस्तिथ रहे।