आगरालीक्स…आगरा में मौसम विभाग का अलर्ट—रिकॉर्ड गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार. 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान
आगरा में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह खासकर आने वाले चार दिन रिकॉर्ड गर्मी का अंदेशा जताया है और दिन के समय हीट वेव्स चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 13 जून से 16 जून तक भीषण गर्मी होगी और तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हालांकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने बुरी हालत कर रखी है. सुबह से ही तेज चिलचिलाती धूप निकल रही है. दोपहर के समय तो तापमान इतना अधिक होता है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल होता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/06/23) 43.8
Departure from Normal(oC) 2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/06/23) 28.4
Departure from Normal(oC) 1
13-Jun 32.0 45.0 Heat Wave
14-Jun 31.0 45.0 Heat Wave
15-Jun 31.0 45.0 Heat Wave
16-Jun 31.0 45.0 Heat Wave