आगरालीक्स ….सावधान, कुत्तों को पसीना नहीं आता है इसलिए गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार, आगरा में कुत्तों ने दो बच्चों पर बोला हमला, एक बच्ची की मौत।

आगरा के डौकी क्षेत्र के कुमरगढ़ निवासी सुग्रीव की पांच साल की बेटी कंचन और प्रेमचंद्र की आठ साल की बेटी रिश्म सोमवार को घर के पास ही खेल रही थी। जहां बच्चियां खेल रहीं थी वहां आस पास पेड़ थे, उसके पास ही खेत था। बच्ची खेलते खेलते खेत में चली गई। इसी दौरान कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया।
बचाने के लिए दौड़े ग्रामीण, कंचन की मौत
कुत्तों के हमला करने पर बच्ची की चीख सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए, कुत्तों को दौड़ाया लेकिन कंचन को कुत्ते बुरी तरह से शरीर में जगह जगह काट चुके थे। रश्मि को भी कुत्तों ने कई जगह काट लिया। गंभीर हालत में परिजनों दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, इसमें से कंचन की मौत हो गई, रश्मि का इलाज चल रहा है।
गर्मी में कुत्ते हो रहे खूंखार
भीषण गर्मी में कुत्ते घातक हो गए हैं। कुत्तों को पसीना नहीं आता है इससे उनके शरीर का तापमान बाहर का तापमान बढ़ने पर नियंत्रित नहीं कर पाता है। इसलिए कुत्तों को ज्यादा गर्मी लगती है। तेज धूप में कुत्तों के लिए न पानी का इंतजाम है और न धूप से बचने का। इसलिए भी कुत्ते खूंखार हो रहे हैं और काटने लगे हैं।
सांकेतिक फोटो