आगरालीक्स….. यमुना एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, सीट बेल्ट न पहनने से एक की मौत, दो घायल, हरिद्वार से लौट रहा था परिवार।

गायत्री विहार कॉलोनी हरिद्वार निवासी श्याम सुंदर मूल रूप से हाईवे स्थित गांव तारसी मथुरा के रहने वाले हैं। वे मंगलवार रात को हरिद्वार से अपने गांव के लिए परिवार के साथ निकले। कार उनके बेटे माधव चला रहे थे, उनके बगल में श्याम सुंदर बैठे हुए थे ओर बहन दानवती निवासी बरसाना बैठी हुई थी।
मथुरा में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
रात करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर मथुरा में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, उनका सिर कार में लगा, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। माधव सीट बेल्ट पहने हुए थे, उनकी जान बच गई। हादसे में माधव और दानवती घायल हुए हैं।
सांकेतिक फोटो