Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: IMA, Agra will organize yoga camps at 35 places in the city…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: IMA, Agra will organize yoga camps at 35 places in the city…#agranews

395

आगरालीक्स…गर्भवती महिलाएं योग करेंगी तो नॉर्मल डिलीवरी के होते हैं अधिक चांस. शहर में 35 स्थानों पर योग शिविर लगाएगा आईएमए. योग का बताया जाएगा महत्व

आईएमए इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में सेलीब्रेट करेगा। पहली बार शहर के 35 विभिन्न स्थानों पर प्रातः 6.30 से 7.30 बजे तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा एक साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवर लगाएं जाएंगे। जहां शहर के जाने माने डॉक्टर व योगा ट्रेनर योग का महत्व बताएंगे। योग करने के तरीके, समयावधि और लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। योग दिवस सेलीब्रेशन करने के साथ खास बीमारियों में कुछ खास योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह रहेगी शिविर फतेहाबाद और रुनकता सहित जिले के विभिन्न कस्बों में भी लगाएं जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का जनता भी योग दिवस को सेलीब्रेट करने के साथ इसका लाभ ले सके।

तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव, सचिव डॉ. पंकज नगायच ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस सेलीब्रेशन करने के साथ लोगों को योग का महत्व भी बताया जाएगा। कौन सी बीमारी में कौन सा योग लाभदायक है, योग करने के सही तरीके के बारे में विशेषक्ष जानकारी देंगे। शिविर में योग ट्रेनर मौजूद रहेंगे। जो लोग किसी खास बीमारी से पीड़ित हैं और योग की मदद लेना जाहते हैं वह मरीज आईएमए की हेल्प लाइन पर सीनियर योगा एक्सपर्ट डॉ. अरुण चतुर्वेदी से सम्पर्क कर निशुल्क अभ्यास कर सकते हैं। आएमए के पदाधिकारियों में शहरवासियों को शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि शहर के लगभग सभी पार्कों, अस्पतालों के पार्कों, अपार्टमेंट के पार्कों, स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां जाने मानें वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. भिनव चतुर्वेदी ने योग भी कराया। शहरवासी इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगेश सिंघल, डॉ.अनूप दीक्षित, डॉ. एसके कालरा, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. अजय मल, डॉ. शालिनी, डॉ. कुशल सिंह आदि उपस्थित थे।

योग करिए नार्मल डिलीवरी करवाइये
योग एक्सपर्ट डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कौन सा योग करना चाहिए और हाई बीपी व लो बीपी में कौन का योग फायदेमंद है। यह जब जानकारी शिवर में दी जाएगी। यदि गर्भवती महिलाएं कुछ खास योग गर्भावस्था के दौरान करें तो नार्मल डिलीवरी की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। नियमित योग करने से हम गलत जीवन शैली से पैदा होने वाली बीमारियों से दवें खाए बगैर दूर रह सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!