आगरालीक्स… आगरा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के सामने कार्यकर्ताओं में लात घूंसे चले, कुर्सियां फेंक दी, कई कार्यकर्ता राज बब्बर पर जाकर गिरे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , गुरुवार को कांग्रेस के जयपुर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। एक दूसरे को धक्का देने लगे। उनमें लात घूंसे चल गए। कुर्सियां उठाकर पटक दी गई। कई कार्यकर्ता तो राज बब्बर पर जाकर गिरे। जिलाध्यक्ष ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने बारी बारी फोटो खिंचवाए।
टिकट वितरण पर असंतोष
छह माह के बाद आगरा आए प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर अपराह्न बाद बाईपास रोड स्थित शहर कार्यालय में पहुंचे। टिकट वितरण पर असंतोष जताने पर एक पूर्व पार्षद नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर टिकट के कम से कम तीन दावेदारों को लालबत्ती दिलवाएंगे। कार्यकर्ताओं से रोड शो की तैयारियों के निर्देश दिए।
बसपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
जिला कार्यालय पर बसपा के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर रामवीर कर्दम को समर्थकों समेत पार्टी में शामिल किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करके रोड शो के लिए विचार विमर्श किया और कांग्रेस प्रत्याशी से मुलाकात करने खेरागढ़ के लिए चले गए
Leave a comment