आगरालीक्स… आगरा की एक और महिला क्रिकेटर राशि का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 में मिलेगा मौका।
नामनेर की रहने वाली राशि लेफ्ट आर्म स्पिनर

आगरा के नामनेर की रहने वाली राशि कनौजिया लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और यूपी टीम की नियमित सदस्य हैं। वह अंडर-19 से शुरुआत करने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। वह टीम ए की भी महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं।
मेहनत का फल मिलाः राशि
उन्होंने टीम इंडिया पर चयन पर अपनी मेहनत का परिणाम बताया है। साथ ही टीम में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने की बात कही है। उन्होंने कोच मनोज कुशवाह का भी आभार जताया।
आगरा की पांचवी खिलाड़ी इंडिया टीम में
भारतीय महिला क्रिकेट में चयनित होने वाली राशि पांचवीं खिलाड़ी हैं। इससे पहले हेमलता काला, प्रीति डुमरी, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दीप्ति अभी भी भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।