आगरालीक्स…. इनसे सीखें, पढ़ाई की न कोई उम्र और न कोई सीमा। आगरा के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा को एमबीए की डिग्री, पत्रकारिता में कर चुके हैं पीएचडी।

आईएमए, आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने एसएन मेडिकल कॉलेज से एमएस की है, बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा में प्रैक्टिस करने के साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सेठ पदम चंद जैन संस्थान में एमबीए में प्रवेश लिया। एमबीए पूरी होने पर उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी और प्रो. ब्रजेश रावत ने एमबीए की डिग्री से सम्मानित किया।
पत्रकारिता में पीएचडी
डॉ. डीवी शर्मा पत्रकारिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से पीएचडी कर चुके हैं। उन्होंने ताजमहल में पर्यटकों की क्षमता और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से ताजमहल को हो रहे नुकसान पर पीएचडी की थी। उन्हें विवि के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।