आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर ने रुकवाया विवि में बन रहे हेल्थ सेंटर का काम. कहा यहां से नहीं हटेगा छात्रसंघ कार्यालय
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बनाए जा रहे हेल्थ सेंटर का काम मंगलवार सपा छात्र सभा ने रुकवा दिया। विश्वविद्यालय की खंदारी परिसर स्थित छात्र संघ कार्यालय को हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा विश्वविद्यालय की तानाशाही से छात्र संघ कार्यालय पर तोड़ फोड़ की जा रही थी जब 2021 में यह कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है फिर 2023 में कार्य क्यो किया जा रहा है।

छात्रसंघ कार्यालय हमारा घर है। यहां यादे है छात्रसंघ की आपको कोई सेंटर बनाना है कही और बनाइये यहाँ सिर्फ कार्यालय रहेगा। कुलपति से निवेदन है शिक्षकों को दलाली से रोकर पढ़ाने पर ध्यान लगवाए। समाजवादी छात्र सभा ने कार्य रुकवाकर चेतावनी दी है अगर कार्य हुआ तो उग्र आन्दोलन होगा जिसका जिम्मेदार प्रशाशन होगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, रवीं यादव, राजन ठाकुर, विजय यादव, जितेंद्र धनगर ,विकाश चौधरी मौजूद रहे;