आगरालीक्स …आगरा में शराब पार्टी कर लौट रहे युवक की तेज स्पीड कार ने मचाया मौत का तांडव, पिता पुत्र सहित पांच की मौत। कई घायल। वीडियो।
आगरा में खैरागढ़ सैंया मार्ग पर सोमवार रात में खेरागढ़ से सैंया के लिए 10 सवारियों को लेकर ऑटो आ रहा था, ऑटो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। सामने से तेज स्पीड कार आ गई। कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, आमने सामने की भिड़त के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में पिता पुत्र सहित पांच की मौत
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में ऑटो चालक भोला निवासी सैंया, ब्रजमोहन शर्मा, मनोज शर्मा निवासी खेरागढ़, जय प्रकाश निवासी उदैया खेरागढ़ और उनका 12 साल के बेटे वरुण की मौत हो गई।
शराब पार्टी करने के बाद दौड़ाई कार
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक सैंया निवासी बंटी ने खेरागढ़ में अपने दो साथियों पिंकू और बनिया के साथ शराब पार्टी की थी। वह अपने दोनों साथियों को कार से छोड़कर अपने घर जा रहा था। एसीपी के अनुसार, पुलिस ने पिंकू और बनिया को पकड़ लिया है, बंटी कार छोड़कर फरार हो गया।