आगरालीक्स …आगरा में गर्मी और उमस से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ी, पेट दर्द के साथ ही मांसपेशियों में दर्द।

आगरा में गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है। इससे लोग परेशान हैं, खाना नहीं पच रहा है, बाहर का खाना खाने पर पेट दर्द की समस्या हो रही है। उल्टी के साथ ही दस्त की समस्या भी बढ़ गई है।
ओआरएस घोल और शिकंजी का करें सेवन
विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बरतें। ओआरएस घोल का सेवन करें, नीबू शिकंजी पीएं। धूप में निकलने से बचें। इससे राहत मिलेगी। इस मौसम में रखा हुआ खाना और बाजार का खाना न खाएं।