आगरालीक्स ….आगरा में ब्रेकिंग न्यूज के नाम से वाटस एप ग्रुप बनाकर देवर ने अपनी ही भाभी के अश्लील फोटो और चैट किए वायरल।

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक की बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से दो वर्ष पहले हुई थी। एक महीने पहले रात करीब 12 बजे ब्रेकिंग न्यूज नाम से एक वाटसएप ग्रुप बनाया गया, इसमें परिवार के सभी लोगों को जोड़ दिया गया। इसके बाद युवक की बहन के अश्लील फोटो और चैट ग्रुप पर वायरल कर दिए गए। युवक ने जब वाटस एप ग्रुप चेक किया तो ग्रुप के एडमिन उसके मामा का मोबाइल नंबर था, उन्होंने फोटो और चैट डिलीट करा दिए।
साइबर सेल की जांच में खुला मामला
इस मामले में साइबर सेल में शिकायत की गई। जांच में सामने आया कि वाटस एप ग्रुप युवक की जीजा के मोबाइल नंबर से बनाया गया था, ग्रुप में अश्लील फोटो और चैट देवर ने डाले थे, इसके बाद उन्होंने युवक के मामा को एडमिन बना दिया और खुद ग्रुप से एग्जिट हो गए।
मुकदमा किया गया दर्ज
इस मामले में थाना कोतवाली में युवती के पति और देवर के खिलाफ साजिश और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।