इंदौरलीक्स… उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव। पत्नी सहित भस्म आरती में शामिल हुए।
कई क्रिकेटरों के प्रदर्शन में हुआ है सुधार
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए क्रिकेटरों के आने का सिलसिला बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव पत्नी सहित दर्शन कर चुके हैं। इसके बाद उनके प्रदर्शन में भी सुधार हो रहा है। भारतीय टीम के सदस्य इंदौर आने पर महाकाल के दर्शन को जरूर जाते हैं।

उमेश ने पत्नी तान्या संग किए दर्शन
श्रावण मास के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गत दिवस भगवान महाकाल के दर्शन किए। उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या के साथ भस्म आरती दर्शन में शामिल हुए। भगवान महाकाल के दर्शनों के उपरांत उन्होंने नंदी हाल में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया।