आगरालीक्स …बसपा नेता रामवीर उपाध्याय के समर्थक और सपा समर्थकों के बीच फायरिंग, एक की मौत, रामवीर उपाध्याय के बेटे को पीटा, हालत गंभीर। आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई, पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनकी पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पहुंची।
बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय सादाबाद से चुनाव लड रहे हैं। इस सीट पर सपा से देवेंद्र अग्रवाल हैं। इन दोनों के बीच लंबे समय से राजनैतिक रंजिश चली आ रही है। बुधवार को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के सहपऊ में बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय और सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के समर्थक आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में फायरिंग हुई, इसमें बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र राम हरि निवासी जारऊ की मौत हो गई, जबकि एक अन्य समर्थक की हालत गंभीर है।
रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग को पीटा
आरोप है कि सपा समर्थकों ने रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय को पकड लिया और पिटाई लगाई। फायरिंग की सूचना पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय और एक अन्य समर्थक हॉस्पिटल में भर्ती है, इसकी हालत गंभीर है।
मरने वाला हिस्ट्रीशीटर
फायरिंग में पुष्पेंद्र शर्मा की मौत हुई है, उसे हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुष्पेंद्र शर्मा बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के लिए प्रचार कर रहे थे, प्रचार में उनके साथ रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय भी थे।
आगरा के बाह में सभा कर रहे रामवीर उपाध्याय
बसपा और सपा समर्थकों के बीच में फायरिंग और एक की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई, रामवीर उपाध्याय आगरा के बाह में बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के लिए आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मंगलवार को भी इगलास क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय और सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के समर्थक आमने सामने आ गए थे। इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच सादाबाद में टकराव की स्थिति बनी हुई है।
Leave a comment