आगरालीक्स…पति ने पत्नी के फोटोज सोशल मीडिया पर किए अपलोड. पत्नी ने जब दूसरे एकाउंट पर देखे उसके गंदे फोटोज तो उड़ गए होश…
आगरा मंडल के फिरोजााबद जिले में एक महिला ने साइबर क्राइम को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला के पति ने कुछ दिन पहले पत्नी के कुछ फोटोज अपनी सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किए थे लेकिन उसने अपने एकाउंट पर प्राइवेसी और लॉक प्रोफाइल नहीं लगाई थी, जिसकी वजह से साइबर शातिरों ने उसकी आईडी से पत्नी के फोटो ले लिया और इन फोटो को एडिट कर फर्जी एकाउंट बनाकर पेास्ट कर दिया. जब ये फोटो पत्नी ने देखे तो उसके होश उड़ गए.

महिला एक प्राइवेट स्कूल मे क्लर्क है जबकि पति भी शिक्षक है. महिला ने कहा कि उसके नाम से शातिरों ने फर्जी आईडी बना ली है और उस पर एडिट करके अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए हैं. बदनामी के डर से वह सहम गई और इसकी जानकारी पति को दी. एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.