Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Heliport will be built in Agra and Mathura, orders issued…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Heliport will be built in Agra and Mathura, orders issued…#agranews

201

आगरालीक्स….आगरा और मथुरा में बनेगा हेलीपोर्ट. आगरा के लोग हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे मथुरा वृंदावन के मंदिर तो मथुरा से ताजमहल देखने आ सकेंगे लोग…ये हुए आदेश जारी

प्रदेश में पर्यटन उद्योग के बहुआयामी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन सम्भावनाओं से युक्त स्थलों को विकसित किये जाने तथा पर्यटकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद आगरा एवं मथुरा में हेलीकाप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपोर्ट को पीपीपी मोड पर विकसित एवं संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसका शुभारम्भ शीघ्र किया जायेगा। मंत्रिपरिषद ने बीते 28 जून को इस परियोजना को अनुमोदित कर दिया था।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि जनपद आगरा एवं मथुरा में हेलीकाप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपोर्ट को पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित करने का प्रस्ताव किया गया था। इस परियोजना के संबंध में राज्य सरकार पर कोई व्ययभार नहीं आयेगा। परियोजना के संचालन एवं विकास के संबंध में प्रमुख सचिव पर्यटन 06 जुलाई को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

जयवीर सिह ने बताया कि हेलीपोर्ट को पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित किये जाने के लिए कतिपय शर्तों का अनुपालन किया जाना जरूरी होगा। इसके तहत हेलीपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित फर्म द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा हेलीपोर्ट के अंतर्गत स्थापित होने वाले पुलिस थाना चौकी हेतु भूमि की निःशुल्क व्यवस्था भी संबंधित फर्म द्वारा की जायेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि परियोजना को संचालित किये जाने हेतु इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा उपकरणों की समुचित व्यवस्था पर आने वाली व्यय भी संबंधित फर्म द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयनित विकासकर्ता द्वारा अनुबन्ध निष्पादित किये जाने के पूर्व अपफ्रण्ट प्रीमियम की धनराशि 02 करोड़ 03 लाख 84 हजार रूपये जमा करनी होगी। हेलीपोर्ट को प्रथम 30 वर्षों की अवधि हेतु लीज पर दिया जायेगा। अनुबन्ध को पुनः आगामी 30 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पर्यटकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधायें सृजित कर रही है ताकि पर्यटकों की संख्या में अधिक से अधिक वृद्धि हो सके। जनपद आगरा एवं मथुरा में विश्वप्रसिद्ध अनेक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण सालभर देशी-विदेशी पर्यटकों को आना जाना लगा रहता है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने एवं मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने की दृष्टि से हेलीपोर्ट संचालन का निर्णय लिया गया है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में हेलीपोर्ट की बढ़ते महत्व को देखते हुए प्रदेश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थलों जैसे आगरा एवं मथुरा मंे हेलीपोर्ट संचालन की पहल की गयी है। अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का संचालन आवश्यकता के हिसाब से किया जायेगा। हेलीपोर्ट की सुविधा से देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा की अनुभूति होगी और सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर कामर्शियल गतिविधियॉ बढ़ेगी, जिससे रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे तथा लोगों का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!