आगरालीक्स …..आगरा में रोजगार मेला लगाया जा रहा है, 350 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे, जानें प्रक्रिया।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेला का आयोजन भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय, बाह, आगरा में किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 350 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवा योजन पोर्टल (सेवायोजनडॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉट इन)की रोजगार मेला आई. डी.-7901 अथवा एन.सी.एस.पोर्टल (एनसीएसडॉटजीओवीडॉटइन) पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।