आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष बदले जाने हैं, पहले दिन महानगर अध्यक्ष और दूसरे दिन आज जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से पर्यवेक्षक मिलेंगे। इन्होंने की दावेदारी।

आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह हैं। अब संगठनात्मक बदलाव होना है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदले जाने हैं। इसके लिए गुरुवार को पहले दिन होटल ताज विलास फतेहाबाद रोड पर पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री संजय राय ने महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से मुलाकात की।
महानगर अध्यक्ष पद के लिए 20 से अधिक दावेदार
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 20 से अधिक दावेदार हैं। इसमें व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वरिष्ठ नेता अपनी दावेदारी मजबूत मान रहे हैं। एक पेट्रोल पंप संचालक, दो अधिवक्ताओं ने भी दावेदारी की है।
आज जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से करेंगे मुलाकात
पर्यवेक्षक संजय राय शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से मुलाकात करेंगे। जिलाध्यक्ष पद पर भी कई दावेदार हैं।