आगरालीक्स …आगरा में एडीए के आवासीय और व्यावसायिक प्लांटों की ई नीलामी की जा रही है। सबसे सस्ते प्लाट शास्त्रीपुरम और सबसे महंगे ताजनगरी में हैं। 29 जुलाई तक ई नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

एडीए द्वारा 213 संपत्तियों की ई नीलामी की जा रही है, इसमें आवासीय के साथ ही व्यावसायिक भूखंड हैं। 213 संपित्तयों में से 144 आवासीय और 69 व्यावसायिक भूखंड हैं। इसमें से सबसे सस्ते भूखंड शास्त्रीपुरम और सबसे महंगे भूखंड ताजनगरी में हैं। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि संपित्तयों का मूल्य बाजार मूल्य के आधार पर निर्धारित किया गया है।
ये है भूखंड की दर
ताजनगरी द्वितीय चरण 16050 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 59300 वर्ग मीटर
कालिंदी विहार 17900 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 18000 प्रति वर्ग मीटर
जवाहरपुरम 23050 रुपये प्रति वर्ग मीटर