आगरालीक्स…( वीडियो न्यूज).. आगरा में यमुना के जलस्तर ताजा अपडेट, नालों के बैक मारने का खतरा, मोती गंज के दुकानादारों की धड़क बढ़ी, रात 10 बजे के निशान से 0.20 फीट नीचे यमुना।
आगरा में शनिवार रात 10 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के और करीब पहुंच गया। रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 494.80 फीट दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 0.20 नीचे है। खतरे का निशान यानी लो फ्लड लेवल 495 फीट पर है।
इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
डीएम नवनीत सिंह चहल ने यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दयाल बाग में राजश्री गार्डन, अमर विहार, बल्केश्वर जैसे यमुना डूब क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
दयाल बाग के राजश्री गार्डन पहुंचे जहां दीवार से लगकर यमुना जल प्रवाहित हो रहा है वहां से लोगों को निकालने के निर्देश दिए। चौधरी बीरी सिंह कॉलेज में बनाए गए आश्रय गृह का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी महोदय ने अमर विहार बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। बल्केश्वर आईटीआई कॉलेज में बने आश्रय गृह तथा बल्केश्वर घाट पर पहुंचकर यमुना डूब क्षेत्र को देखा, यहां बाढ़ चौकी की स्थापना की है तथा लाइफ जैकेट का वितरण किया गया है एवं प्रशासन द्वारा मुनादी करा के लोगों को बाढ़ से बचाव संबंधी जानकारी दी गई है, गोताखोर व नाविकों की टीम तैनात करने, बाढ़ चौकी पर समस्त व्यवस्था करने, जलस्तर बढ़ने की अद्यतन जानकारी संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को देने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित बाढ़ क्षेत्र में वाटर प्यूरीफायर टैबलेट,ओआरएस ,बुखार तथा अन्य दवाइयों का वितरण व कैंप स्थापित करने तथा बाढ़ से निपटने की समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
कल तक 500 फुट पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर
जिस तरह से यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है, आज और कल यमुना किनारे इलाकों में पानी भर सकता है। दो दिन में यमुना का जलस्तर 500 फुट तक पहुंचने का अनुमान है इसे देखते हुए यमुना किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। 47 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, आश्रय स्थल भी तैयार कराए जा रहे हैं। यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2210290
बाढ़ चौकी कैलाश मंदिर 9412330932
बाढ़ चौकी अमर सिंहर 8218947448
बाढ़ चौकी पोइया घाट 7830046407
बाढ़ चौकी बल्केश्वर घाट 8218947448
बाढ़ चौकी हाथी घाट 7060254099
बाढ़ चौकी तनौरा नूरपुर 9412894551
बाढ़ चौकी समोगर 9456941958
बाढ़ चौकी अकोला 94569419581