आगरालीक्स…आगरा में कल शाम 4 बजे से बदल जाएगी आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था. शहर के इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे कोई भी वाहन. बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी…
सावन मास के दूसरे सोमवार को लकर आगरा के प्रमुख शिव मंदिरों की पूजा अर्चना होगी. इसके अलावा आगरा में ऐतिहासिक शिव परिक्रमा भी लगाई जाएगी जो कि चारों कोनों पर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और कैलाश महादेव के साथ रावली, मनकामेश्वर, वनखंडी आदि शिवालयों से होकर निकलेगी. सोमवार को बल्केश्वर में ऐतिहासिक मेला भी लगेगा जिसे देखते हुए आगरा की ट्रेफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कल शाम 4 बजे से शहर की आंतरिक और बाहर की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी. आगरा के कई मार्ग ऐसे होंगे जो कि भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों के लिए भी पूरी तरह से बंद रहेंगे.
दि0 17.07.2023 को #श्रावण_मास के द्वितीय सोमवार को महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों की परिक्रमा/पूजा-अर्चना/जलाभिषेक के अवसर पर यातायात का वाह्य/आन्तरिक डायवर्जन कर महानगर की यातायात व्यवस्था में निम्नवत परिवर्तन किया गया है।

