आगरालीक्स….(Breaking). आगरा में रविवार सुबह यमुना खतरे के निशान को पार कर गई। लो फ्लड लेवल से पार हुआ यमुना का जलस्तर, दयालबाग की इन कॉलोनियों के साथ ही मोतीगंज, यमुना किनारे की तरफ खतरा।

आगरा में रविवार को यमुना का जलस्तर सुबह लो फ्लड लेवल को पार कर गया। इसके साथ ही आगरा के दयालबाग, बल्केश्वर के साथ ही यमुना किनारे के क्षेत्रों में पानी भरने का खतरा बढ़ने लगा है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
सुबह आठ बजे लो फ्लड लेवल पार कर गई यमुना
आगरा में रविवार को सुबह लो फ्लड लेवल पार कर गया। सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 495.3 फीट तक पहुंच गया, आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट है। यमुना के जलस्तर के लो फ्लड लेवल को पार करते हुए सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
दयालबाग की इन कॉलोनियों में खतरा
दयालबाग की राजश्री गार्डन, अमर विहार, बल्केश्वर सहित यमुना डूब क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ संभावित क्षेत्रों का डीएम नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को निरीक्षण किया था। उन्होंने दयाल बाग के राजश्री गार्डन पहुंचे जहां दीवार से लगकर यमुना जल प्रवाहित हो रहा है वहां से लोगों को निकालने के निर्देश दिए। यहां के लोगों के लिए चौधरी बीरी सिंह कॉलेज में आश्रय गृह बनाया गया है। गोताखोर व नाविकों की टीम तै